Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

भाई दूज की जगह अब देवउठनी एकादशी पर रहेगा स्थानीय अवकाश, 20 नवंबर को जिले में छुट्टी

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

भाई दूज की जगह अब देवउठनी एकादशी पर रहेगा स्थानीय अवकाश, 20 नवंबर को जिले में छुट्टी

 

कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश, कोषालय, उपकोषालय और बैंकों में सामान्य रूप से जारी रहेंगे कामकाज

 

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 4 नवंबर 2026। जिले के स्थानीय अवकाश को लेकर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण संशोधन किया है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार अब 11 नवंबर को भाई दूज के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।

 

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक पूर्व में 11 नवंबर 2026, बुधवार को भाई दूज (दीपावली) के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। इसमें संशोधन करते हुए अब देवउठनी एकादशी के पर्व पर 20 नवंबर को पूरे सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

 

इन कार्यालयों में लागू नहीं होगा अवकाश

 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 20 नवंबर का यह स्थानीय अवकाश कोषालय, उपकोषालय और बैंकों पर लागू नहीं होगा। इन संस्थानों में निर्धारित व्यवस्था के अनुसार कामकाज जारी रहेगा।

 

इस संशोधित आदेश के बाद जिले के अन्य संबंधित शासकीय कार्यालयों में 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos