मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश सीजी
भाई के कांग्रेस में जाने पर मंत्री खुशवंत साहेब का बड़ा बयान
छत्तीसगढ़ में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई ढालदास साहेब के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है।
मंत्री खुशवंत साहेब ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा - कांग्रेस की पुरानी आदत है परिवार और समाज को बांटने की। वो फूट डालकर राज करना चाहती है। हम सब राष्ट्र प्रथम की सोच के साथ एकजुट हैं।
उन्होंने पीसीसी चीफ बैज पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह चल रही है, जनता ने उन्हें पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
वहीं दूसरी ओर कोरबा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सरकार पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सरकार के अंदर भी सब ठीक नहीं है, मंत्री सवालों के जवाब नहीं दे रहे और अफसरशाही हावी है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!