Thursday, October 1 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

भरी बारिश में छात्र-पालकों ने स्कूल में जड़ा ताला, शिक्षकों की नियुक्ति और युक्तियुक्तकरण पर उठाए सवाल

State Head - Kishor
State Head - Kishor
49 Views 5 Min Read 0 Comments
भरी बारिश में छात्र-पालकों ने स्कूल में जड़ा ताला, शिक्षकों की नियुक्ति और युक्तियुक्तकरण पर उठाए सवाल

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

बालोद/धमतरी। शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही स्कूलों में शिक्षकों की कमी और युक्तियुक्तकरण के तहत स्कूलों के विलय को लेकर छात्रों और पालकों का विरोध सामने आने लगा है। सोमवार को धमतरी और बालोद जिले में दो अलग-अलग स्कूलों में छात्र-पालकों ने ताला जड़कर प्रदर्शन किया।

 

धमतरी जिले के बारना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तेज बारिश के बीच छात्रों और पालकों ने शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर स्कूल में ताला लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से स्कूल में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि जब तक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जाती, तब तक स्कूल का ताला नहीं खोला जाएगा।

 

इधर बालोद जिले के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला शिकारीटोला क्रमांक-2 में भी पालकों ने स्कूल में ताला लगाकर विरोध जताया। पालकों का आरोप है कि स्कूल को युक्तियुक्तकरण के तहत माध्यमिक विद्यालय करियाटोला में मर्ज करने का निर्णय त्रुटिपूर्ण है। उनका कहना है कि इससे स्थानीय विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

 

विरोध की सूचना मिलने पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत शुरू की। नाराज पालकों और ग्रामीणों को समझाने के लिए तहसीलदार देवेंद्र नेताम सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

 

स्कूलों में ताला लगाने की घटनाओं ने शिक्षकों की कमी और युक्तियुक्तकरण को लेकर स्थानीय स्तर पर बनी नाराजगी को सामने ला दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन द्वारा प्रदर्शन कर रहे छात्र-पालकों की मांगों पर क्या निर्णय लिया जाता है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos