✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
11 से 18 नवंबर तक देशभर में जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में जनजातीय समाज के सम्मान, उनके गौरवशाली इतिहास और सरकार की योजनाओं को लेकर जानकारी साझा की गई।
📍 11 नवंबर – प्रदेश मुख्यालयों में कार्यक्रम
📍 12 नवंबर – जनजाति बहुल जिला मुख्यालयों में प्रेस वार्ता
📍 14 नवंबर – स्मारकों की सफाई एवं दीपोत्सव
📍 15 नवंबर – भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर श्रद्धांजलि
📍 16 से 18 नवंबर – युवा संवाद एवं जनजातीय छात्रावास संपर्क अभियान।
प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान, विकास और कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
**जनजातीय गौरव, संस्कृति और स्वाभिमान को समर्पित यह आयोजन देश के जनजातीय नायकों के योगदान को याद करने का अवसर है।**
प्रेस वार्ता के कुछ प्रमुख अंश।

Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!