*भक्ति में शक्ति : जवारे धारण कर शक्ति की अनूठी साधना में लीन रामकिर्तन कश्यप*
*(बिर्रा जैजैपुर | गौरव ग्राम मल्दा में)*
बिर्रा -जैजैपुर विकासखण्ड अंतर्गत गौरव ग्राम मल्दा में भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। यहाँ के भक्त रामकिर्तन कश्यप नवरात्रि के पावन अवसर पर माता की अनूठी आराधना में लीन हैं।रामकिर्तन कश्यप ने अपने शरीर पर जवारे धारण कर नौ दिनों तक एक ही आसन पर लेटकर माता ठाकुराइन दाई की उपासना का संकल्प लिया है। उनकी यह कठिन तपस्या ही उनकी शक्ति साधना का प्रमाण है।मान्यता है कि शरीर पर जवारे धारण कर की गई साधना से माता शीघ्र प्रसन्न होती हैं। भक्त की इस कठोर तपस्या को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु गौरव ग्राम मल्दा पहुंच रहे हैं और माता ठाकुराइन दाई के साथ-साथ भक्त के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं।
पूरे गाँव में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और सभी ग्रामीण भक्त रामकिर्तन की इस साधना की सराहना कर रहे हैं।
*जय माता दी!*
Gandhi Lal sahu
District repoter - Janjgir Champa
https://hamarpradeshcg.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!