भंवरपुर - आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में विवाद, बिच बचाव करने पहुंचे किशोर पर चाकू से हमला
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
20/10/2026
ब्लाक रिपोर्टर
देवाराम चौहान
सरायपाली
भंवरपुर। महासमुंद जिले के भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम पुरुषोत्तमपुर में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे 17वर्षीय किशोर के साथ मारपीट और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित कि शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाओ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,ग्राम चना ट निवासी यश पटेल (17वर्ष) 19ऑक्टुवर 2026की रात पुरुषोत्पुर में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने गया था।वहां उसकी मुलाकात ग्राम ढालम निवासी यथार्थ पटेल से हुई।दोनों कार्यक्रम देख रहे थे,तभी वहां हंगामा होने लगा l इस दौरान कुछ लोग यथार्थ पटेल के साथ मार पिट करने लगे। यश पटेल बिच बचाव करने पहुंचा तो आरोप है कि ग्राम पुरुषोत्तमपुर निवासी प्रेमप्रकाश साहू,राज चंद्राकर और उनके अन्य साथियों ने एकजुट हो कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ मुक्कों से मार पिट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार इसी दौरान राज चंद्राकर ने निकाल कर हमला करने का प्रयास किया।
बचाव करते समय यश की बाएं हाथ की कलाई में चोट आईं। मार पिट में उसके शरीर में भी दर्द होने की बात कही गई है। घटना की जानकारी उसने फोन पर अपने पिता को दी, जिसके बाद उसके पिता ने डायल 112को सूचना दी। शिकायत में पवन साहू, टिकेश्वर साहू और दिगेश्वर साहू पर भी मार पिट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। वही,घटना के दौरान जयलाल कर्षा निवासी ग्राम गढ़गांव को भी चोट आने का उल्लेख किया गया है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!