बड़ी खबर:* *महासमुंद में 'मुफ्त कुकर' बांटने के नाम पर 1.31 करोड़ की महाठगी, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार!* 
Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बड़ी खबर:* *महासमुंद में 'मुफ्त कुकर' बांटने के नाम पर 1.31 करोड़ की महाठगी, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार!* 

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
बड़ी खबर:* *महासमुंद में 'मुफ्त कुकर' बांटने के नाम पर 1.31 करोड़ की महाठगी, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार!* 

 खबर: *महासमुंद में 'मुफ्त कुकर' बांटने के नाम पर 1.31 करोड़ की महाठगी, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार!* 

 

महासमुंद (बसना)। जिले के ग्राम पिरदा क्षेत्र में एक बेहद चौंकाने वाला धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजना के तहत मुफ्त प्रेशर कुकर, मिक्सी और टॉर्च बांटने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया है।अंगूठे का निशान लेकर ऐसे हुआ खेल:शातिर गिरोह ने गांव की भोली-भाली महिलाओं को इकट्ठा किया और उन्हें मुफ्त में कुकर देने का झांसा दिया। कुकर देने के बहाने आरोपियों ने बायोमेट्रिक मशीन पर 138 ग्रामीण महिलाओं के फिंगरप्रिंट (अंगूठे के निशान) ले लिए।

 महिलाओं को लगा कि वे सिर्फ कुकर पाने के लिए दस्तखत या अंगूठा लगा रही हैं, लेकिन पर्दे के पीछे आरोपियों ने बैंक से जुड़े आईडी धारकों के साथ मिलकर उन महिलाओं के नाम पर फर्जी तरीके से 1.31 करोड़ रुपये का लोन पास करवा लिया और पूरी रकम आपस में बांट ली।

 

बैंक कर्मचारियों के गांव पहुंचने पर हुआ खुलासा:इस बड़े फर्जीवाड़े की पोल तब खुली जब बैंक प्रबंधन के लोग लोन की किश्तें वसूलने गांव पहुंचे। जब पीड़ित महिलाओं ने लोन लेने से साफ मना किया, तब जाकर इस बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ। ग्रामीणों की शिकायत पर बसना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की।आरोपी सलाखों के पीछे:महासमुंद पुलिस ने इस गिरोह के मुख्य एजेंट और बैंकिंग आईडी का गलत इस्तेमाल करने वाले दो मुख्य बैंक प्रतिनिधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इनके पास से ठगी में इस्तेमाल की गई बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट मशीनें, मोबाइल और अन्य संदिग्ध दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

 

 ग्राउंड जीरो से सटीक रिपोर्ट: *कमलेश चंद्राकर ब्लॉक रिपोर्टर, महासमुंद* 

 *'हमर प्रदेश छत्तीसगढ़'*

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos