*बड़ी खबर: महानदी उफान पर, महासमुंद में बाढ़ का खतरा, तटीय गांवों में अलर्ट जारी
महासमुंद। जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। महानदी इस समय खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है, जिससे तटीय और निचले इलाकों के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नदी किनारे बसे सभी गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मुनादी कराकर ग्रामीणों को नदी के पास न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी जा रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीमें पूरी तरह मुस्तैद हैं।
महानदी के रौद्र रूप और पल-पल बदलती स्थिति पर हमारी नजर लगातार बनी हुई है। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!