रायपुर। राजधानी से लगे ब्लू वाटर में बुधवार शाम डूबे युवक आदिल का शव 72 घंटे बाद भी बरामद नहीं हो सका है। गुरुवार और शुक्रवार को लगातार तलाश के बाद शनिवार सुबह एक बार फिर SDRF और NDRF की टीमों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
जानकारी के मुताबिक, आदिल अपने दोस्तों के साथ बुधवार शाम ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था। इसी दौरान दोस्तों के बीच पानी में तैरने को लेकर शर्त लगी। शर्त के बाद आदिल पानी में उतर गया, लेकिन गहराई वाले हिस्से में जाने के बाद वह वापस बाहर नहीं आ सका।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की गई। बाद में NDRF की टीम को भी अभियान में लगाया गया। पानी की अधिक गहराई और परिस्थितियों के कारण रेस्क्यू टीम को युवक की तलाश में लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार को दोबारा शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान टीमों की ओर से पानी के भीतर संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। परिजनों और दोस्तों को अब भी आदिल के मिलने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि ब्लू वाटर क्षेत्र में पहले भी डूबने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद यहां लोगों की आवाजाही जारी रहती है। ऐसे में हादसे के बाद सुरक्षा घेरा, चेतावनी बोर्ड और खतरनाक हिस्सों में प्रवेश पर प्रभावी रोक लगाने की मांग भी उठ रही है।
फिलहाल SDRF-NDRF की टीम आदिल की तलाश में जुटी हुई है और शव मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!