🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | कलुआ में पेड़ से टकराई गाड़ी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

MCB, छत्तीसगढ़। आज ग्राम कलुआ में कौड़ीमार निवासी लोगों की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो महिलाएं और चालक सहित कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर 112 की टीम पहुंची। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों की वर्तमान स्थिति और दुर्घटना के कारणों के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
📍 स्थान: ग्राम कलुआ, जिला MCB, छत्तीसगढ़
ब्लॉक रिपोर्टर भगवान सिंह
MCB न्यूज़ | छत्तीसगढ़
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!