ब्रेकिंग जशपुर पत्थलगांव में संकुल समन्वयकों का विरोध, जनपद CEO पर अभद्र व्यवहार का आरोप
Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

ब्रेकिंग जशपुर पत्थलगांव में संकुल समन्वयकों का विरोध, जनपद CEO पर अभद्र व्यवहार का आरोप

Admin
Admin
178 Views 5 Min Read 0 Comments
ब्रेकिंग जशपुर     पत्थलगांव में संकुल समन्वयकों का विरोध, जनपद CEO पर अभद्र व्यवहार का आरोप

ब्रेकिंग जशपुर

 

पत्थलगांव में संकुल समन्वयकों का विरोध, जनपद CEO पर अभद्र व्यवहार का आरोप

 

रिपोर्टर – रंजय सिन्हा | हमर प्रदेश CG

 

जशपुर। पत्थलगांव जनपद पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित संकुल समन्वयकों की बैठक के दौरान विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। संकुल समन्वयकों ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) कमल श्रीवास पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

 

संकुल समन्वयकों के मुताबिक, वे विकासखंड शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर कलेक्टर बैठक में शामिल होने के लिए जनपद पंचायत पहुंचे थे। आरोप है कि सभा कक्ष की ओर जाते समय CEO कमल श्रीवास ने संकुल समन्वयकों से कथित तौर पर कहा, “तुम्हारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी यहां झाड़ू लगाएंगे क्या, जो यहां बैठे हो?”

 

शिक्षकों का कहना है कि कथित टिप्पणी से उन्हें अपमानित महसूस हुआ। इसके बाद सभी संकुल समन्वयक बैठक से बाहर निकल आए और जनपद पंचायत परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए CEO के व्यवहार पर नाराजगी जताई।

 

बताया गया कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पत्थलगांव विकासखंड के सभी संकुल समन्वयकों को कलेक्टर बैठक में शामिल होने के संबंध में आदेश जारी किया गया था। इसी आदेश के तहत संकुल समन्वयक जनपद पंचायत पहुंचे थे।

 

CEO ने आरोपों को बताया निराधार

 

वहीं, जनपद पंचायत CEO कमल श्रीवास ने संकुल समन्वयकों द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत और निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की, जिससे किसी के मान-सम्मान को ठेस पहुंचे। CEO ने शिक्षकों के आरोपों से साफ इनकार किया है।

 

फिलहाल, संकुल समन्वयकों के विरोध और CEO के बयान के बाद मामला चर्चा में है। अब देखना होगा कि विवाद को लेकर प्रशासन की ओर से आगे क्या कार्रवाई या स्पष्टीकरण सामने आता है।

Admin
Written by

Admin

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos