Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*ब्रेकिंग: कांकेर में आदिम जाति कल्याण विभाग फिर शर्मसार, आदिवासी बालिका छात्रावास की 8वीं की छात्रा गर्भवती*

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
*ब्रेकिंग: कांकेर में आदिम जाति कल्याण विभाग फिर शर्मसार, आदिवासी बालिका छात्रावास की 8वीं की छात्रा गर्भवती*

 

*हमर प्रदेश सीजी न्यूज़*

*स्टेट हेड रिपोर्टर - मनोज कुमार भट्ट*

*ब्रेकिंग: कांकेर में आदिम जाति कल्याण विभाग फिर शर्मसार, आदिवासी बालिका छात्रावास की 8वीं की छात्रा गर्भवती*

*अंतागढ़ ब्लॉक की घटना, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, आरोपी बैगा गिरफ्तार*

*कांकेर/अंतागढ़ |* जिले से आदिम जाति कल्याण विभाग को शर्मसार करने वाली बड़ी खबर सामने आई है। अंतागढ़ ब्लॉक क्षेत्र के एक प्री-मैट्रिक आदिवासी बालिका छात्रावास में रहने वाली 8वीं कक्षा की छात्रा के गर्भवती होने का मामला उजागर हुआ है।

*क्या है पूरा मामला -*
जिला प्रशासन के अनुसार यह घटना मई-जून महीने की बताई जा रही है। छात्रावास में छात्रा की तबीयत खराब होने पर उसके परिजनों को बुलाया गया था। परिजन उसे स्थानीय कम्युनिटी हेल्थ सेंटर लेकर गए, जहां मेडिकल जांच में उसके गर्भवती होने का पता चला।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि छात्रा जब बीमार थी, तो उसके चाचा उसे इलाज के लिए बैगा के पास लेकर गए थे। आरोप है कि बैगा ने नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

*प्रशासन की कार्रवाई -*
मामले का खुलासा होते ही जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया और पुलिस ने तुरंत आरोपी बैगा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जिले में यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी आदिवासी छात्रावासों से जुड़े कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसके बाद अब आदिवासी बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

_नोट: पीड़िता नाबालिग है, इसलिए उसकी पहचान गोपनीय रखी गई है।_

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos