पत्थलगांव, जशपुर (छत्तीसगढ़)। दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने माननीय विधायक श्रीमती गोमती साय जी के गृहग्राम पहुंचकर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस दौरान समाज की ओर से विधायक गोमती साय जी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की गई। इस अवसर पर आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश भी दिया गया।
दीपावली के इस पावन अवसर पर समाज के लोगों ने मिल-जुलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं और क्षेत्र में सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की।
रिपोर्ट: योगेश शर्मा
ब्लॉक रिपोर्टर, पत्थलगांव
जिला – जशपुर, छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
🌐 hamarpradeshcg.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!