✍️Gandhi Lal sahu District repoter - Janjgir Champa
https://hamarpradeshcg.com
*बिर्रा।* दीवान पेट्रोल पंप (दीवान फ्यूल्स) बिर्रा में कार्यरत लकेश्वर पटेल जो जन्म के बाद अग्नि दुर्घटना से बोलने और सुनने में असमर्थ हैं, फिर भी उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।आज प्रसिद्ध जसगीत गायक दिलीप षडंगी ने अपनी यात्रा के दौरान पेट्रोल पंप पहुँचकर लकेश्वर पटेल से मुलाकात की और उनके जज्बे और ज्ञान से प्रभावित होकर उनकी प्रशंसा की। षडंगी जी ने कहा कि शारीरिक बाधा के बावजूद शिक्षा के प्रति उनका समर्पण समाज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर दीवान फ्यूल्स बिर्रा के संचालक चेतन प्रताप सिंह (चेतन बाबा) और जितेन्द्र तिवारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी लकेश्वर के हौसले को सलाम किया।
वीडियो में दिख रहा है कि दिलीप षडंगी ने लकेश्वर को सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और शिक्षा प्रचार समिति छत्तीसगढ़ की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी।
ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को समाज में आगे लाना जरूरी है।

Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!