Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*बोर्ड परीक्षा मे शतप्रतिशत परिणाम के लिये अगले 100 दिन की रणनीति बनाएं -कलेक्टर*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

 

*मिशन उत्कर्ष की समीक्षा,त्रैमासिक परीक्षा मे कमजोर प्रदर्शन वाले स्कूलों मे रिमेडियल क्लास के निर्देश*

 

बलौदाबाजार, 23 नवम्बर 2026/ जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं बोर्ड परीक्षाओं में शतप्रतिशत परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा मिशन उत्कर्ष संचालित की जा रही है। मिशन उत्कर्ष अंतर्गत हाल ही लिये गये कक्षा 10 वीं एवं 12 वी की त्रैमासिक परीक्षा परिणाम के सम्बंध मे कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सोमवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदाबाजार मे प्राचार्य एवं बी ईओ की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने 10 वी एवं 12 की परीक्षा मे शतप्रतिशत परिणाम लाने अगले 100 दिन की रणनीति बनाने तथा कमजोर प्रदर्शन वाले स्कूलों मे रिमेडियल क्लास लगाने के निर्देश दिये।

 

कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि मिशन उत्कर्ष का एक ही उद्देश्य है कि कक्षा 10 वी औऱ 12 वी मे जिले का शतप्रतिशत परिणाम हो। अभी जिन स्कूलों का प्रदर्शन औसत हैं उन स्कूलों का बीईओ दौरा करें औऱ प्राचार्य से कमियों की जानकारी लेकर सुधार हेतु उपचारात्मक कदम उठायें।उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी से निर्वाहन करें,स्कूलों मे बेहतर वातावरण बनाएं। जिन विषयो मे बच्चे कमजोर हैं उन विषयो पर विशेष फोकस करें। सभी शिक्षक अगले 100 दिन के लिये प्रतिदिन शिक्षण की कार्ययोजना बनाएं औऱ बच्चों को परीक्षा की तैयारी कराएं।

 

मिशन उत्कर्ष अन्तर्गत उत्कर्ष ई-कक्षा का संचालन जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल हैं।डिजिटल तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को विद्यार्थियों तक पहुंचाने की यह पहल जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को नई दिशा प्रदान कर रही है।इस अभिनव योजना के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी अपने-अपने विद्यालयों में उपस्थित रहकर यूट्यूब के माध्यम से ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़ रहे हैं। विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम आधारित अध्यापन, कठिन अवधारणाओं की सरल व्याख्या एवं बोर्ड परीक्षाओं की प्रभावी तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

 

बैठक मे डीईओ शिवकुमार गेंदले सहित सभी बीईओ एवं प्राचार्य उपस्थित थे।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos