Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बोराई नाके पर पुलिस का बड़ा एक्शन, यात्री बस से 11.33 किलो गांजा जब्त; उड़ीसा से MP ले जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
65 Views 5 Min Read 0 Comments
बोराई नाके पर पुलिस का बड़ा एक्शन, यात्री बस से 11.33 किलो गांजा जब्त; उड़ीसा से MP ले जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

✍️जयकिश साहू नगरी ... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध धमतरी पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही...उड़ीसा से बस के जरिए गांजा परिवहन का खुलासा,बोराई पुलिस ने की आरोपियों से 2.32 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त*

 

पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों के अवैध भंडारण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी क्रम में थाना बोराई पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर 11.33 किलोग्राम गांजा बरामद किया है...

 

दिनांक 15.09.2026 को थाना प्रभारी बोराई एवं थाना बोराई स्टाफ द्वारा बैरियर नाका बोराई के पास संदिग्ध वाहनों एवं यात्रियों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान उड़ीसा से धमतरी की ओर आ रही यात्री बस क्रमांक CG 04 EA 2476 को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान बस में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।

त

गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण

*(01)* निखिल वर्मा, उम्र 26 वर्ष, पिता राजेश वर्मा, निवासी सतवास, थाना सतवास, जिला देवास (म.प्र.)

*(02)* मोहित गोदरा, उम्र 28 वर्ष, पिता प्रेमनारायण, निवासी गोलागुठान, थाना सतवास, जिला देवास (म.प्र.)

 

जब्त सामग्री

- 11.33 किलोग्राम गांजा - अनुमानित कीमत 2,20,000/-रूपये 

- 02 मोबाइल फोन - अनुमानित कीमत 10,000/-रूपये 

- नगदी 2,350/-रूपये 

- कुल जुमला जब्ती - 2,32,350/-रूपये 

 

आरोपियों के विरुद्ध थाना बोराई में अपराध क्रमांक 16/26, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है तथा गांजा तस्करी से जुड़े बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज की भी जांच की जा रही है।

 

धमतरी पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों एवं अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos