*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज*
नाम- नीलमणी साहू
पद- ब्लॉक रिपोर्टर
जिला- धमतरी ब्लॉक कुरूद
छत्तीसगढ़ रायपुर:- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य NGO प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ ओमआशीष गजपाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अब तो सवाल करना करना बंद कर दो कांग्रेसी मित्रों।
गजपाल ने कहा कि बीते दिनों कर्नाटक,उत्तरप्रदेश,बिहार और महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से चुनाव हुए और उन सभी जगह कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा खाता भी नहीं खुल पाया
यह इस बात का सबसे बड़ा प्रणाम है कि जनता के दिलों से कांग्रेस पूरी तरह निकल चुकी है
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा EVM पर सवाल उठाती रही है और चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाती रही है लेकिन अब जब बैलेट पेपर से भी चुनाव में करारी हार हुई तो कांग्रेस के पास कोई बहाना नहीं बचा है गजपाल ने तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या अब बैलेट पेपर पर भी कांग्रेस सवाल उठाएगी? उन्होंने कहा कि न ही EVM में खराबी है न ही बैलेट पेपर में कांग्रेस के उच्च स्तरीय नेता अपनी संगठन को मजबूत करने में नाकाम साबित हो रहे है,और उसी कमजोरी को छुपाने के लिए कभी EVM तो कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठते है
अंत में उन्होंने कहा कि देश की जनता जान चुकी है कि राष्ट्रीय हित के लिए कौन सी पार्टी सही साबित हो रही है। जनता अब सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास वाली भाजपा सरकार को दिल से आशीर्वाद दे रही है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!