Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बेलतरा के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर डंपर के परखच्चे उड़े तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात ट्रेलर को मारी जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
58 Views 5 Min Read 0 Comments
बेलतरा के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर डंपर के परखच्चे उड़े  तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात ट्रेलर को मारी जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला

✍🏻 हमर प्रदेश ब्लॉक रिपोर्टर - आशीष यादव रतनपुर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

 

बेलतरा के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर डंपर के परखच्चे उड़े

तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात ट्रेलर को मारी जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला

 

 

बेलतरा/बिलासपुर, 10 सितंबर 2026।

बेलतरा के पास गुरुवार तड़के करीब 02:06 बजे तेज रफ्तार के चलते एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। कोरबा से बिलासपुर की ओर जा रहा ट्रेलर डंपर क्रमांक CG15 EH0218 अचानक अनियंत्रित हो गया और आगे उसी दिशा में जा रहे एक अज्ञात ट्रेलर डंपर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि CG15 EH0218 ट्रेलर के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद वाहन सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हालत में दिखाई दिया। मौके की तस्वीरों में ट्रेलर के केबिन और अगले हिस्से को भारी नुकसान साफ नजर आ रहा है।

 बाल-बाल टला बड़ा हादसा

हादसे की सबसे राहतभरी बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। हालांकि, जिस तरह से ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ, उससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 करीब 4 घंटे बाद हटाया गया दुर्घटनाग्रस्त वाहन

दुर्घटना के बाद मौके पर क्षतिग्रस्त वाहन मौजूद रहा। सुबह 05:56 बजे दुर्घटना स्थल को साफ कर दिया गया, जिसके बाद यातायात को सामान्य किया गया।

 

 तेज रफ्तार फिर बनी हादसे की वजह

यह घटना एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और वाहन नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े करती है। रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही के बीच थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

”

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in हादसा.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos