Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बेमौसम वर्षा व चक्रवात से फसल नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर दें सूचना*

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज*

*रिपोर्टर - गौतम रंगारी*

*ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)*

 

 

*बेमौसम वर्षा व चक्रवात से फसल नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर दें सूचना*

 

*कटाई के बाद खेत में रखी फसल (करपा) के नुकसान पर भी 14 दिन तक मान्य होगा दावा*

 

दंतेवाड़ा, 21 नवंबर 2026। जिले में हो रही बेमौसम वर्षा, चक्रवात और अतिवर्षा की स्थिति को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि फसल नुकसान होने पर इसकी सूचना तुरंत दें। फसल बीमा का लाभ लेने के लिए नुकसान के 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना देना अनिवार्य है।

 

उप संचालक कृषि ने मैदानी अमले को निर्देश दिए हैं कि यह जानकारी किसानों तक तत्काल पहुँचाई जाए। साथ ही प्रभावित किसानों को सूचना दर्ज कराने में सहयोग किया जाए।

 

किसान भाइयों के लिए ज़रूरी बातें:

• कटाई के बाद खेत में रखी फसल (करपा) को बेमौसम वर्षा या चक्रवात से नुकसान होने पर कटाई से 14 दिन तक दावा मान्य है।

• अतिवर्षा से खेत में जलभराव होकर फसल खराब होने पर भी सूचना दें।

• सूचना देते समय ये जानकारियाँ तैयार रखें: नाम, मोबाइल नंबर, ग्राम, खसरा नंबर, बीमित फसल, पॉलिसी नंबर, नुकसान का कारण एवं दिनांक।

• सूचना के बाद 48 घंटे में सर्वेयर की नियुक्ति, 10 दिन में सर्वे और 15 दिन में दावा राशि सीधे बैंक खाते में आएगी।

• टोल फ्री नंबर के अलावा क्रॉप इंश्योरेंस ऐप या pmfby.gov.in पर भी सूचना दी जा सकती है।

 

मैदानी अमले को निर्देश:

• यह संदेश कृषक समूहों, ग्राम पंचायत समूहों एवं सहकारी समितियों में प्रसारित कराएँ।

• प्रभावित कृषकों को सूचना दर्ज कराने में सहयोग करें तथा जिले की जानकारी संचालनालय को भेजें।

 

"किसान भाई मन, नुकसान होय त तुरते 14447 म सूचना देवव।"

 

अधिक जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी या उप संचालक कृषि कार्यालय, दंतेवाड़ा से संपर्क कर सकते हैं।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos