Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बेमौसम बारिश से किसान परेशान, खेतों में भरा पानी, धान को भारी नुकसान 

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज महेश्वर जायसवाल ब्लाक रिपोर्टर।

 

टुण्डरा -- छत्तीसगढ़ में पिछले 3 दिन से बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पानी भर जाने से कटी हुई और खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई जगह खेतों में पानी बहने से धान बह गया और कई जगह धान पानी में डूबकर खराब हो गया।इधर शासन द्वारा धान खरीदी का कार्यक्रम 15 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक निर्धारित किया गया है। धान खरीदी केंद्रों पर किसानों ने पहले से ही टोकन कटवा लिए हैं, लेकिन बेमौसम बारिश के कारण किसान धान की कटाई ही नहीं कर पा रहे हैं।खेतों में पानी भरे होने से कटाई-मिंजाई का काम पूरी तरह रुक गया है। किसान धान को सुखा भी नहीं पा रहे हैं। ऐसे में किसानों को अब सबसे बड़ी चिंता टोकन की सता रही है। किसानों का कहना है कि यदि समय पर धान नहीं कट पाया तो उनका टोकन बेकार हो जाएगा और वे धान नहीं बेच पाएंगे किसानों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि बेमौसम बारिश को देखते हुए टोकन की तिथि बढ़ाई जाए और प्रभावित किसानों को राहत दी जाए। साथ ही खरीदी केंद्रों पर गीले धान को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए जाएं, ताकि किसानों को परेशानी न हो।किसानों का कहना है कि एक तरफ प्रकृति की मार और दूसरी तरफ टोकन की चिंता, दोनों ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos