बेमेतरा में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर खेत में पलटी स्कूल बस, कई बच्चे घायल
Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बेमेतरा में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर खेत में पलटी स्कूल बस, कई बच्चे घायल

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
26 Views 5 Min Read 0 Comments
बेमेतरा में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर खेत में पलटी स्कूल बस, कई बच्चे घायल

 

 

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बच्चों से भरी एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में बस सवार कई बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायल बच्चों को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बस क्रमांक CG 25 A 0218 करीब 17 से 18 बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी। इसी दौरान सिंघपुर-झाल मार्ग पर खड़सरा और झाल के बीच बस अचानक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई।

 

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और ड्राइवर-कंडक्टर की मदद से बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद घायल बच्चों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों में पहुंचाया गया।

 

घटना के बाद बच्चों के परिजनों में चिंता और नाराजगी का माहौल है। वहीं, हादसे ने जिले में संचालित स्कूल बसों की फिटनेस, सुरक्षा व्यवस्था और चालक की सतर्कता को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

 

✍️ रिपोर्ट: धनीराम देवांगन

संपादक: hamarpradeshcg.com

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in हादसा.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos