हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट
बुकिंग कैंसल करवा रहे टूरिस्ट, प्रशासन विकल्प तैयार करे, वरना बस्तर के पर्यटन उद्योग को लग सकता है ग्रहण - जतिन
होटल कारोबारियों की प्रशासन से गुहार ओड़िशा के कोरापुट से जगदलपुर तक बस सेवा जरुरी, विकल्प मिला तो आएंगे सैलानी
बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए जगदलपुर आने वाले सैलानियों की राह में ओड़िशा का लैंड स्लाइड बाधा बन गया है। यात्री ट्रेनें जगदलपुर तक नहीं पहुंच पा रही हैं तो दूसरी ओर पर्यटक होटलों में कराई गई अपनी बुकिंग कैंसल करवा रहे हैं। इसका सीधा असर होटल कारोबार पर पड़ने के साथ ही ऐतिहासिक बस्तर दशहरा में सैलानियों की आमद पर भी पड़ने की आशंका है।
बस्तर दशहरा
75 दिनों तक चलने वाला ऐसा ऐतिहासिक पर्व, जिसकी अनूठी परंपराएं देश-दुनिया के सैलानियों को आकर्षित करती हैं, लेकिन इस बार पर्व के दौरान ओड़िशा में हुए लैंड स्लाइड ने पर्यटकों की आवाजाही पर संकट खड़ा कर दिया है !
रेलमार्ग बाधित होने की वजह से यात्री ट्रेनें जगदलपुर तक नहीं पहुंच पा रही हैं। ऐसे में जिन पर्यटकों ने बस्तर दशहरा देखने के लिए पहले से होटल बुकिंग कराई थी, वे अब अपनी बुकिंग कैंसल करवा रहे हैं। इससे होटल कारोबारियों को आर्थिक नुकसान की आशंका है तो बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखने आने वाले सैलानियों की संख्या में भी गिरावट आ सकती है।*
परमिट फ्री बसें चलाएं
इस स्थिति को देखते हुए होटल एसोसिएशन ने प्रशासन से वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था करने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष जतीन जायसवाल का कहना है कि पड़ोसी राज्य ओड़िशा से जगदलपुर तक परमिट-फ्री बसें चलाई जाएं ताकि रेल सेवा बाधित होने के बावजूद पर्यटकों को यहां पहुंचने का विकल्प मिल सके।
पर्व नहीं पहचान है दशहरा
*श्री जायसवाल का कहना है कि बस्तर दशहरा सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि बस्तर की पहचान और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है। ऐसे में रेलमार्ग की बाधा से पर्यटकों की दूरी बढ़ी तो इसका असर पर्यटन कारोबार पर भी दिख सकता है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!