बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई! दो अलग-अलग माओवादी डंप बरामद, 103 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
November 13, 2026, 09:22 PM
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
वेबसाइट: hamarpradeshcg.com
बीजापुर, छत्तीसगढ़। जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना पामेड़ और गंगालूर क्षेत्र के जंगलों में चलाए गए अलग-अलग सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए तीन डंप बरामद किए हैं। इनसे 103 बीजीएल सेल, 33 बीजीएल सेल और करीब 1400 फीट कार्डेक्स वायर सहित भारी मात्रा में माओवादी सामग्री जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खुफिया आसूचना के आधार पर थाना पामेड़ क्षेत्र के तुमरेल एवं सिंगमपल्ली के जंगलों में डीआरजी, 208 कोबरा बटालियन और डॉग स्क्वाड (K-9) की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान संदिग्ध स्थानों की पहचान कर डॉग स्क्वाड की मदद से माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप को बरामद किया गया। यहां से 103 नग बीजीएल सेल सहित अन्य माओवादी सामग्री जब्त की गई।
वहीं, दूसरी कार्रवाई थाना गंगालूर क्षेत्र के FOB कुप्पागुड़ा के लेकामपारा जंगल में की गई। यहां केरिपु 199/एफ, 204 कोबरा बटालियन और डॉग स्क्वाड K-9 वेस्पा की संयुक्त टीम ने सर्चिंग के दौरान दो माओवादी डंप का पता लगाया। इनसे 33 नग बीजीएल सेल और लगभग 1400 फीट कार्डेक्स वायर सहित अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गई।
बरामद विस्फोटक सामग्री और अन्य माओवादी सामान के संबंध में थाना पामेड़ एवं थाना गंगालूर में अलग-अलग वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बीजापुर पुलिस की आम नागरिकों से अपील
बीजापुर पुलिस द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत लगातार सर्चिंग और डी-माइनिंग की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जंगल या आसपास किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री दिखाई देने पर उसे बिल्कुल न छुएं। इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को दें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
रिपोर्ट: सचिन सिंह, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
सच्ची खबर, हर क्षेत्र की आवाज़।
🌐 hamarpradeshcg.com
Share this article
Written by
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!