Friday, October 2 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बीजापुर में पुलिस को बड़ी सफलता, नक्सली डंप से 50 हजार नकद, BGL लांचर और विस्फोटक बरामद

State Head - Kishor
State Head - Kishor
18 Views 5 Min Read 0 Comments
बीजापुर में पुलिस को बड़ी सफलता, नक्सली डंप से 50 हजार नकद, BGL लांचर और विस्फोटक बरामद

*बीजापुर ब्रेकिंग -* जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना बासागुड़ा और डीआरजी की संयुक्त टीम ने सर्चिंग के दौरान एक नक्सली सहयोगी को गिरफ्तार किया है, जिसकी निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है।

 

पुलिस के अनुसार शनिवार को टीम ग्राम पेगड़ापल्ली के जंगल क्षेत्र में सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के चिन्नागेलूर DAKMS सदस्य *बोगम लखमू पिता पाण्डू (39 वर्ष), निवासी चिन्नागेलूर, थाना तर्रेम* के रूप में हुई।

 

आरोपी की निशानदेही पर नक्सली डंप से पुलिस ने *50,050 रुपये नकद, 1 बीजीएल लांचर, 18 बीजीएल सेल, 12 तीर बम और 1 हैंड ग्रेनेड* बरामद किया है। इसके अलावा *.303 के 15 जिंदा राउंड, 31 बीजीएल कार्ट्रिज, 1 इंसास की खाली मैगजीन, बिजली के तार, चार्जर और डेटोनेटर* भी बरामद किए गए हैं।

 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली संगठन की सामग्री और विस्फोटक को सुरक्षित ठिकानों पर छिपाने का काम करता था। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई के बाद शनिवार को ही उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नक्सल नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

हमर प्रदेश स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos