Monday, September 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बीजापुर कलेक्टर ने किया स्कूल, पोटाकेबिन छात्रावास, अस्पताल व आंगनबाड़ी का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

State Head - Kishor
State Head - Kishor
17 Views 5 Min Read 0 Comments
बीजापुर कलेक्टर ने किया स्कूल, पोटाकेबिन छात्रावास, अस्पताल व आंगनबाड़ी का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट बस्तर

 

बीजापुर कलेक्टर विश्वदीप और CEO नम्रता चौबे ने भोपालपटनम ब्लॉक के पोटाकेबिन, KGBV, अस्पताल और आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया। शिक्षा, भोजन और स्वच्छता में सुधार के निर्देश दिए।

 

*बीजापुर/भोपालपटनम जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन सख्त है। इसी कड़ी में जिला कलेक्टर *विश्वदीप* एवं जिला पंचायत सीईओ *नम्रता चौबे* ने गुरुवार को भोपालपटनम विकासखंड के विभिन्न शैक्षणिक एवं संस्थागत केंद्रों का सघन निरीक्षण किया।

 

अधिकारियों की टीम ने *संगमपल्ली पोटाकेबिन आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय (KGBV) गुट्टापारा, बालक आश्रम भोपालपटनम, भोपालपटनम अस्पताल, मद्देड़ एग्रीस्टॉक शिविर, आंगनबाड़ी भवन एवं नगर पंचायत शिविर* का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने उपस्थिति पंजी, पढ़ाई की गुणवत्ता, आवासीय सुविधाएं, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, शौचालयों की स्वच्छता तथा भवनों की जर्जर स्थिति की बारीकी से जांच की।

 

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के पोषण आहार, टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। आंगनबाड़ी में रखी हरी सब्जियों और स्थानीय पोषण सामग्री का भी अवलोकन किया।

 

वहीं कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं के साथ जमीन पर बैठकर कलेक्टर और सीईओ ने उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि *खेल और शारीरिक गतिविधियों* पर भी जोर दिया जाए। इस दौरान बैडमिंटन ग्राउंड का भी निरीक्षण किया गया।

 

अस्पताल निरीक्षण के दौरान दवाइयों की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की गई।

 

कलेक्टर विश्वदीप ने सभी संबंधित विभाग के कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जहां भी कमी है, उसे 7 दिनों के भीतर सुधार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

इस अवसर पर संबंधित ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos