Thursday, October 1 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बीच सड़क लूट का 24 घंटे में खुलासा, घुमका पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

State Head - Kishor
State Head - Kishor
29 Views 5 Min Read 0 Comments
बीच सड़क लूट का 24 घंटे में खुलासा, घुमका पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

लूटा गया शत-प्रतिशत सामान बरामद, वारदात में प्रयुक्त महिंद्रा थार भी जब्त

 

राजनांदगांव। थाना घुमका क्षेत्र में बीच सड़क लूट की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया शत-प्रतिशत सामान बरामद करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त महिंद्रा थार वाहन भी जब्त किया है।

 

पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को प्रार्थी संजय साहू, निवासी वार्ड क्रमांक 46, कोढ़ीखाना रोड बसंतपुर ने थाना घुमका में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि ग्राम डुमरडीहखुर्द के देवडोंगर चौक के पास मेन रोड पर काले रंग की थार में सवार आरोपियों ने उसकी DI योद्धा वाहन, दो मोबाइल फोन और 3,200 रुपये नगद, कुल करीब 4,08,200 रुपये का सामान लूट लिया।

 

रिपोर्ट पर थाना घुमका में अपराध क्रमांक 112/2026 के तहत धारा 281, 296, 115(2), 351(2), 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में, एएसपी कीर्तन राठौर, एसडीओपी डोंगरगांव मंजुलता बाज एवं डीएसपी क्राइम सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना घुमका पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।

 

पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

1. अनमोल चंदेल (29 वर्ष) — निवासी बोईरडीह, चिखली

2. खिलेश्वर साहू उर्फ बादल (29 वर्ष) — निवासी जोरातराई, चिखली

3. जे. गौतम राव (24 वर्ष) — निवासी खुर्सीपार, दुर्ग

4. लक्ष्मन सोनबोइर (20 वर्ष) — निवासी असोली, नागपुर, महाराष्ट्र

 

यह सामान हुआ बरामद

 

- लूटी गई DI योद्धा वाहन

- दो मोबाइल फोन

- 3,200 रुपये नगद

- वारदात में प्रयुक्त महिंद्रा थार, जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है।

 

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अब्दुल समीर, साइबर सेल प्रभारी विनय पम्मार सहित थाना घुमका एवं साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos