Monday, September 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस-6 में दर्दनाक हादसा, पुशर कार की चपेट में आकर ठेका कर्मचारी की मौत

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

मशीन की खराबी जांचने पहुंचे कर्मचारी के अचानक चल पड़ी पुशर कार की चपेट में आने की बात सामने आई

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस-6 के यांत्रिकी विभाग में मंगलवार को कार्य के दौरान गंभीर हादसा हो गया। हादसे में 47 वर्षीय ठेका कर्मचारी विनोद कुमार की मौत हो गई। वह मेसर्स सहिआन इंजीनियरिंग एंड ट्रेडिंग में एसएसडब्ल्यू के रूप में कार्यरत थे और प्रथम पाली में ड्यूटी पर थे।

खराबी की जांच करने पहुंचे थे कर्मचारी

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे ब्लास्ट फर्नेस-6 की पुशर कार-2 में खराबी की सूचना ऑपरेशन शिफ्ट प्रभारी ने मैकेनिकल पाली प्रभारी को दी। इसके बाद खराबी की जांच के लिए विनोद कुमार को पुशर कार-2 के पास भेजा गया।

बताया जा रहा है कि विनोद कुमार मशीन की खराबी की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पुशर कार-2 अचानक संचालित हो गई और कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

घटना के तत्काल बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने विनोद कुमार को मशीन से बाहर निकाला। इसके बाद संयंत्र की एंबुलेंस से उन्हें मेन मेडिकल पोस्ट (एमएमपी)-1 ले जाया गया।

वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने करीब सुबह 9 बजे जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही संयंत्र के संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे के कारणों की जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी में हादसा मशीन की खराबी की जांच के दौरान पुशर कार के अचानक संचालित होने से होना बताया जा रहा है।

हालांकि पुशर कार अचानक क्यों चली और निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया का पालन हुआ था या नहीं, इसकी स्थिति विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। हादसे के बाद संयंत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मशीन संचालन से जुड़ी प्रक्रियाओं की भी जांच की जा रही है।

घटना ने संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in हादसा.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos