Home /
खबरे काम की /
*बिहान से आत्मनिर्भर बन रहीं ग्रामीण महिलाएं, एकीकृत कृषि से साकार हो रहा लखपति दीदी बनने का सपना*
*बिहान से आत्मनिर्भर बन रहीं ग्रामीण महिलाएं, एकीकृत कृषि से साकार हो रहा लखपति दीदी बनने का सपना*
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर देवान सिंह गौरेला पेंड्रा मरवाही
*जिला पंचायत सीईओ ने जिमीकंद एवं सब्जी उत्पादन गतिविधियों का किया निरीक्षण*
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 26 नवंबर 2026/राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों से ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन रही हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे ने आज ग्राम पंचायत कुदारी एवं विषेशरा का भ्रमण कर महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत कुदारी में इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर (आईएफसी) के तहत समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे जिमीकंद उत्पादन का निरीक्षण कर खेती की तकनीक एवं आजीविका संवर्धन के प्रयासों की जानकारी ली। इसके पश्चात ग्राम पंचायत विषेशरा में गंगा महिला स्व-सहायता समूह द्वारा मचान एवं मल्चिंग विधि से किए जा रहे सब्जी उत्पादन का अवलोकन किया।
समूह की सदस्य श्रीमती गायत्री उइके ने बताया कि वे मनरेगा के तहत निर्मित डबरी में मछली पालन के साथ ही मचान एवं मल्चिंग विधि से बरबटी, लौकी और मटर की खेती कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। विभिन्न आजीविका गतिविधियों एवं शासकीय योजनाओं के समन्वय से उन्होंने अपनी आमदनी बढ़ाकर लखपति दीदी बनने की उपलब्धि हासिल की है। उनकी यह सफलता अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणादायी है। जिला पंचायत सीईओ ने समूह की महिलाओं को उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने, आजीविका गतिविधियों का विस्तार करने तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। जिले में बिहान मिशन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
Written by
State Head - KISHOR_HP
Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!