Thursday, October 1 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बिलासपुर स्टेशन पर आधी रात 'गालीबाज़' का हाई-वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर मां-बहन की गालियां, ऑटो संघ के चुनाव को लेकर दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
42 Views 5 Min Read 0 Comments
बिलासपुर स्टेशन पर आधी रात 'गालीबाज़' का हाई-वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर मां-बहन की गालियां, ऑटो संघ के चुनाव को लेकर दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल

बिलासपुर स्टेशन पर आधी रात 'गालीबाज़' का हाई-वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर मां-बहन की गालियां, ऑटो संघ के चुनाव को लेकर दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल

बिलासपुर।

संस्कारधानी की शांत सड़कों पर आधी रात को कानून और शालीनता की धज्जियां उड़ गईं। बिलासपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित सांई मंदिर के ठीक सामने उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खुद को ऑटो संघ का नेता बताने वाला अब्दुल रज्जाक खुलेआम गुंडागर्दी और भद्दी गाली-गलौज पर उतर आया। सड़क पर खड़े होकर चीखते-चिल्लाते और लोगों को धमकाते इस शख्स का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

"वीडियो वायरल करो पूरी दुनिया में..."— बेखौफ अंदाज में दी धमकी

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अब्दुल रज्जाक सरेराह राहगीरों और वाहन चालकों के सामने खुलेआम अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। वह खुद को आगामी ऑटो संघ चुनाव का भावी अध्यक्ष बताते हुए ई-रिक्शा और पेट्रोल ऑटो चालकों के बीच विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहा है। इतना ही नहीं, वह सरेआम भीड़ के सामने चिल्लाता नजर आ रहा है कि “मेरा वीडियो बनाओ और पूरी दुनिया में वायरल कर दो, मैं किसी से नहीं डरता।”

महिलाओं में दहशत, तारबाहर थाने में शिकायत

घटना के समय स्टेशन और मंदिर के आसपास मौजूद महिलाएं व राहगीर इस गाली-गलौज से सहम गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खुलेआम दी जा रही धमकियों और गाली-गलौज से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आक्रोशित स्थानीय महिलाओं और नागरिकों ने तुरंत तारबाहर थाने पहुंचकर टी.आई. (थाना प्रभारी) से मुलाकात की और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा उसे तुरंत जेल भेजने की मांग की है।

पुलिस और कानून को खुली चुनौती

स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी खुद को कानून से ऊपर समझता है और सरेआम कहता फिरता है कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। सार्वजनिक स्थान पर इस तरह मर्यादा तार-तार करने और राहगीरों को धमकाने के इस मामले में अब नागरिकों की नजर तारबाहर पुलिस पर टिकी है कि वह इस बेलगाम असामाजिक तत्व पर कब और क्या ठोस कार्रवाई करती है।

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश सी जी 

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos