Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 10 लाख की खेप के साथ महिला-पुरुष गिरफ्तार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
54 Views 5 Min Read 0 Comments
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 10 लाख की खेप के साथ महिला-पुरुष गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

बिलासपुर। रेलवे के जरिए गांजा तस्करी के खिलाफ बिलासपुर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 किलो गांजा के साथ एक महिला और एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

 

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी दो ट्रॉली बैग में गांजा भरकर ले जा रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 पर हावड़ा छोर ओवरब्रिज के नीचे एक महिला और पुरुष मादक पदार्थ के साथ मौजूद हैं। सूचना की पुष्टि के बाद जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया।

 

हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस से पहुंचे थे

 

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस के जरिए गांजा लेकर बिलासपुर पहुंचे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संगीता मिश्रा और सुशील मिश्रा के रूप में हुई है।

 

रायपुर रेल पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 21 किलो गांजा बरामद हुआ है।

 

ट्रेनों में लगातार चेकिंग अभियान

 

रेलवे के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। रायपुर रेल पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और रेल उप पुलिस अधीक्षक तोबियस खाखा के निर्देश पर जीआरपी की टीम संदिग्ध यात्रियों और सामान की लगातार जांच कर रही है।

 

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी), एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। बरामद गांजे की मात्रा के आधार पर मामला गंभीर माना जा रहा है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे आगे किसे पहुंचाया जाना था।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos