Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बिलासपुर रेलवे काउंटर पर कमीशन का खेल: यूपी के मास्टरमाइंड के लिए टिकट बुक करने वाले 4 दलाल दबोचे गए

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
53 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

बिलासपुर: आम यात्रियों की जेब काटने और रेलवे टिकटों की कालाबाजारी करने वाले नेटवर्क पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की आरपीएफ (RPF) मुख्यालय टीम ने बड़ा प्रहार किया है। गुरुवार सुबह करीब 8:00 बजे बिलासपुर मुख्य रेलवे आरक्षण केंद्र से 4 युवकों को रंगे हाथों पकड़ा गया, जो कमीशन के चक्कर में लंबी दूरी की ट्रेनों के टिकट हथियाने पहुंचे थे।

250 से 300 रुपये प्रति टिकट का कमीशन

पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के जंघई निवासी रविंद्र कुमार के नेटवर्क के लिए काम कर रहे थे। रविंद्र के इशारे पर ये युवक सुबह-सुबह काउंटर पर लाइन लगाकर कंफर्म टिकट निकलवाते थे। इसके एवज में इन्हें प्रति टिकट 250 से 300 रुपये का सीधा कमीशन मिलता था।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

 * शुभम रजक (25 वर्ष) – निवासी तारबहार, वार्ड 29, बिलासपुर

 * लक्की चौधरी (24 वर्ष) – निवासी खुदीराम बोस चौक, तारबहार, बिलासपुर

 * तरुण निर्मलकर (26 वर्ष) – निवासी खुदीराम बोस चौक, तारबहार, बिलासपुर

 * अविनाश राज (28 वर्ष) – निवासी खुदीराम बोस चौक, तारबहार, बिलासपुर

व्हाट्सएप चैट से खुला काला खेल, टिकट व मोबाइल जब्त

आरपीएफ ने जब चारों संदिग्धों के मोबाइल खंगाले, तो व्हाट्सएप चैट पर टिकटों की खरीद-फरोख्त और लेनदेन के पुख्ता सबूत मिले।

 * जब्ती: 4 स्मार्टफोन और एलटीटी (LTT) से मऊ व जंघई रूट के 2 काउंटर टिकट (मूल्य ₹8,460, PNR: 835-3780944 और 883-4531436)।

कार्रवाई के बाद चारों आरोपियों को जब्त सामग्री के साथ आरपीएफ पोस्ट बिलासपुर को सौंप दिया गया है। आरपीएफ ने आरोपियों के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत अपराध क्रमांक 3525/26 दर्ज कर लिया है। अब टीम इस गिरोह के मुख्य सरगना रविंद्र कुमार की तलाश में जुट गई है।

✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos