Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बिलासपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
79 Views 5 Min Read 0 Comments
बिलासपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) के 7 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। इनमें से 2 मरीजों का इलाज शहर के अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा है, जबकि 5 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

 

अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों में एक 75 वर्षीय महिला भी शामिल हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्हें ICU से बाहर लाया गया है। वहीं एक 30 वर्षीय मरीज की रायपुर की ट्रैवल हिस्ट्री भी सामने आई है।

 

अस्पतालों में बढ़ाई गई निगरानी

 

स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले में संक्रमण की निगरानी बढ़ा दी है। CIMS, जिला अस्पताल और PHC-CHC स्तर पर संदिग्ध मरीजों की पहचान और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

 

अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों की जांच, उपचार और निगरानी की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

5 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर

 

बिलासपुर में सामने आए 7 संक्रमित मरीजों में से 5 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं। वहीं अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती दो मरीजों का इलाज जारी है।

 

स्वास्थ्य विभाग फिलहाल संक्रमित मरीजों की स्थिति के साथ-साथ संक्रमण के संभावित स्रोतों और नए संदिग्ध मामलों पर भी नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने लोगों से स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos