Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात: खदान के गहरे पानी में मिली 28 वर्षीय ट्रांसजेंडर की लहूलुहान लाश, मर्डर की आशंका से इलाके में भारी आक्रोश

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
98 Views 5 Min Read 0 Comments
बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात: खदान के गहरे पानी में मिली 28 वर्षीय ट्रांसजेंडर की लहूलुहान लाश, मर्डर की आशंका से इलाके में भारी आक्रोश

बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात: खदान के गहरे पानी में मिली 28 वर्षीय ट्रांसजेंडर की लहूलुहान लाश, मर्डर की आशंका से इलाके में भारी आक्रोश

 

 

क्राइम डेस्क, बिलासपुर:

 

रविवार से लापता 28 वर्षीय ट्रांसजेंडर सागर पासी की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सकरी इलाके में सनसनी और गहरा आक्रोश फैल गया। भरनी-परसदा विद्युत सब-स्टेशन के सामने स्थित मुरुम खदान के लबालब भरे पानी में शव को उतराते देख ग्रामीणों की रूह कांप गई। मौके पर जुटी भारी भीड़ के बीच जब पुलिस ने शव को बाहर निकाला, तो सागर का चेहरा खून से लथपथ था—जिसने सीधे तौर पर एक निर्मम हत्या की ओर इशारा कर दिया है।

दोस्त के साथ निकला था सागर, 48 घंटे बाद मिला खौफनाक मंजर

मिली जानकारी के मुताबिक, सागर पासी (पिता स्व. शंभू पासी), जिसने साल 2019 में ट्रांसजेंडर के रूप में अपनी नई पहचान अपनाई थी, रविवार दोपहर अपने एक करीबी साथी के साथ निकला था। इसके बाद से ही उसका फोन बंद आने लगा और वह रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया। परिजन और परिचित अनहोनी की आशंका में भटक ही रहे थे कि मंगलवार की सुबह खदान से यह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई।

हत्या कर साक्ष्य मिटाने की साजिश?

शव की हालत को देखकर स्थानीय लोगों और जांच टीम का प्रारंभिक अनुमान है कि सागर की कहीं और बेरहमी से हत्या की गई और फिर वारदात पर पर्दा डालने की नीयत से लाश को मुरुम खदान के गहरे पानी में फेंक दिया गया। चेहरे पर मौजूद गहरे जख्म और रिसता हुआ खून इस बात की गवाही दे रहे हैं कि मौत से पहले उसके साथ कोई बड़ा खूनी खेल खेला गया है।

आखिरी साथी पर शक की सुई, पुलिस खंगाल रही कड़ियां

घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस ने दल-बल के साथ पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे तत्काल पोस्टमॉर्टम के लिए सिम्स अस्पताल की मर्च्युरी रवाना कर दिया है। पुलिस अब उस संदिग्ध दोस्त की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है, जिसके साथ सागर को रविवार की दोपहर अंतिम बार देखा गया था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) के जरिए इस खौफनाक वारदात का पर्दाफाश जल्द किया जाएगा।

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़

 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos