✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात, एसएसपी समेत आला अधिकारी मौके पर मौजूद
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव किया गया। घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, एक पक्ष के युवक द्वारा दूसरे पक्ष के युवक के साथ मारपीट किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विवाद के दौरान दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया।
स्थिति को देखते हुए पुलिस बल बढ़ाया गया है। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहे हैं। संवेदनशील इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि दोबारा विवाद की स्थिति न बने।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। विवाद की वास्तविक वजह, घायलों की संख्या और घटना में शामिल लोगों के संबंध में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!