बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, चालक फरार
Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, चालक फरार

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
79 Views 5 Min Read 0 Comments
बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, चालक फरार

बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, चालक फरार

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा तखतपुर थाना क्षेत्र की जूनापारा पुलिस चौकी के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी।

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक बाइक को करीब 30 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

 

मृतकों की नहीं हो सकी पहचान

 

हादसे की सूचना मिलते ही जूनापारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी भेज दिया। मृतकों के पास से तत्काल पहचान से संबंधित दस्तावेज नहीं मिलने के कारण फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

 

पुलिस आसपास के गांवों में संपर्क कर मृतकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

 

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिसके चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। फरार ट्रक और चालक की तलाश में पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मुख्य मार्गों और आसपास के ढाबों के कैमरों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि CCTV और अन्य सुरागों के आधार पर जल्द ही फरार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos