Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बिलासपुर में गुंडागर्दी पर तगड़ा प्रहार: तोरवा में दहशत फैलाने निकला 'बच्चा' पहुंचा सलाखों के पीछे, हाथ में लहरा रहा था धारदार हथियार

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
77 Views 5 Min Read 0 Comments
बिलासपुर में गुंडागर्दी पर तगड़ा प्रहार: तोरवा में दहशत फैलाने निकला 'बच्चा' पहुंचा सलाखों के पीछे, हाथ में लहरा रहा था धारदार हथियार

बिलासपुर में गुंडागर्दी पर तगड़ा प्रहार: तोरवा में दहशत फैलाने निकला 'बच्चा' पहुंचा सलाखों के पीछे, हाथ में लहरा रहा था धारदार हथियार

बिलासपुर।

त्योहारी सीजन में माहौल बिगाड़ने और इलाके में खौफ पैदा करने का सपना देख रहे असामाजिक तत्वों पर तोरवा पुलिस का डंडा सख्ती से चला है। कासिमपारा इलाके में धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक सिरफिरे बदमाश को पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी की पहचान गुलजार उर्फ बच्चा के रूप में हुई है, जिसकी हेकड़ी पुलिस ने चंद मिनटों में निकाल दी।

खौफ का माहौल बना रहा था आरोपी, पेट्रोलिंग टीम ने घेरा

त्योंहारों के मद्देनजर तोरवा पुलिस शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार संवेदनशील इलाकों में सघन पेट्रोलिंग कर रही है। इसी दौरान सूचना मिली कि कासिमपारा तोरवा के पास एक युवक खुलेआम हाथ में धारदार हथियार लिए घूम रहा है और आने-जाने वाले लोगों में दहशत फैला रहा है।

सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस की टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही भागने की फिराक में लगे आरोपी को मुस्तैद जवानों ने धर दबोचा और उसके हाथ से खतरनाक धारदार चाकू छीन लिया।

सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

 * नाम: गुलजार उर्फ बच्चा हडलेश्कर (उम्र 19 वर्ष)

 * निवासी: एनी कालोनी, तोरवा

 * जब्ती: 01 नग लोहे का धारदार चाकू

 * कार्रवाई: अपराध क्रमांक 485/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

तोरवा पुलिस का दो टूक संदेश: "बदमाशी बर्दाश्त नहीं"

त्योहारी माहौल में शांति भंग करने या कानून हाथ में लेने वालों को पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि शहर की सड़कों पर गुंडागर्दी दिखाने वालों के खिलाफ यह अभियान इसी सख्ती के साथ लगातार जारी रहेगा।

 

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos