बिलासपुर:
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मोपका चौकी पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर एक शातिर गांजा तस्कर को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो से अधिक गांजा और बिक्री की रकम जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मोपका चौकी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वर्मा मोहल्ला में एक व्यक्ति बड़े पैमाने पर गांजा रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल इलाके में योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।
रेड के दौरान पुलिस ने मौके से दीपेन्द्र वर्मा उर्फ ‘चेपटी’ (38 वर्ष), पिता दुर्गा प्रसाद वर्मा, निवासी वर्मा मोहल्ला (मोपका) को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 1 किलो 64 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (बाजार मूल्य लगभग 50,000 रुपये) और गांजा बेचकर जुटाई गई 37,000 रुपये नकद बरामद हुए।
पुलिस ने गांजा और नकदी जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1339/26, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया है। विधिवत कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!