बिलासपुर: चकरभाठा ओवरब्रिज के पास धारदार बटनदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले दो आदतन बदमाशों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।
जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में 21 सितंबर को चकरभाठा पुलिस को सूचना मिली कि ओवरब्रिज के समीप दो युवक खुलेआम बटनदार चाकू लहरा रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शनि ध्रुव (23 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 13, विकास नगर) और शुभम वर्मा (30 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 09, वर्मा मोहल्ला) के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान उनके पास से धारदार बटनदार चाकू बरामद कर जब्त किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें बिल्हा न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
चकरभाठा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, नशेबाजी या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तुरंत डायल 112 या स्थानीय थाने में सूचित करें।
✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़हमर प्रदेश सी जी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!