Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बिलासपुर में अड्डेबाजों और नशेडि़यों पर पुलिस का डंडा: सिरगिट्टी क्षेत्र से 5 असामाजिक तत्व गिरफ्तार, भेजा गया कोर्ट

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
61 Views 5 Min Read 0 Comments
बिलासपुर में अड्डेबाजों और नशेडि़यों पर पुलिस का डंडा: सिरगिट्टी क्षेत्र से 5 असामाजिक तत्व गिरफ्तार, भेजा गया कोर्ट

बिलासपुर में अड्डेबाजों और नशेडि़यों पर पुलिस का डंडा: सिरगिट्टी क्षेत्र से 5 असामाजिक तत्व गिरफ्तार, भेजा गया कोर्ट

 

 

बिलासपुर। शहर में सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग, नशाखोरी और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ सिरगिट्टी पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। क्षेत्र की शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले 5 युवकों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह द्वारा असामाजिक तत्वों, अड्डेबाजी और खुले में नशा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) और सिरगिट्टी थाना प्रभारी (प्रशिक्षु डीएसपी) आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में बीट आरक्षकों ने नयापारा, गणेश नगर और तिफरा के संवेदनशील व चिन्हित अड्डों पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की सूची:

 * देवेन्द्र पाटले (22 वर्ष), निवासी नयापारा गणेश नगर, सिरगिट्टी

 * शेख महबूब (20 वर्ष), निवासी नयापारा गणेश नगर, सिरगिट्टी

 * कपूर नवरंग (29 वर्ष), निवासी नयापारा गणेश नगर, सिरगिट्टी

 * आनंद राजपूत (24 वर्ष), निवासी नयापारा गणेश नगर, सिरगिट्टी

 * सिद्धार्थ वर्मा उर्फ बांदुल (20 वर्ष), निवासी विष्णु चौक, तिफरा

पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शांति भंग करने की नीयत से घूम रहे इन पांचों युवकों को मौके से पकड़ा और भविष्य में उपद्रव न करने की सख्त चेतावनी देते हुए वैधानिक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

सिरगिट्टी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं भी खुले में नशाखोरी, अड्डेबाजी या कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वाली गतिविधियां नजर आएं, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और माहौल खराब करने वालों पर यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos