*बिलासपुर मंडल में पेंशनर समाधान शिविर-2026 का सफल आयोजन*
*सेवानिवृत्त रेलकर्मियों एवं पारिवारिक पेंशनधारकों के सभी 20 मामलों का किया गया त्वरित निराकरण*
बिलासपुर - 24 अगस्त 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा सेवानिवृत्त रेलकर्मियों एवं पारिवारिक पेंशनधारकों की पेंशन एवं सेवानिवृत्ति उपरांत देय लाभों से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से “पेंशनर समाधान शिविर-2026” का आयोजन आज दिनांक 24 अगस्त 2026 को प्रातः 10:30 बजे से वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी कार्यालय, बिलासपुर के सभा कक्ष में किया गया।

शिविर का उद्देश्य सेवानिवृत्त रेलकर्मियों एवं पारिवारिक पेंशनधारकों को पेंशन, सेवानिवृत्ति उपरांत देय भुगतान तथा अन्य संबंधित मामलों के निराकरण के लिए एक प्रभावी एवं सुविधाजनक मंच उपलब्ध कराना था।
शिविर में सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पारिवारिक पेंशनधारकों से कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी आवेदनों की मंडल कार्मिक अधिकारी श्री यू. शिव शंकर राव एवं सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी श्री भास्कर गुहा सहित कार्मिक एवं वित्त विभाग के पर्यवेक्षकों द्वारा गहन समीक्षा की गई।
प्रत्येक प्रकरण में संबंधित अभिलेखों एवं दस्तावेजों की जांच करते हुए आवश्यक विभागीय प्रक्रिया पूरी की गई तथा रेलवे नियमों एवं निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप सभी 20 मामलों का शिविर के दौरान ही त्वरित निराकरण किया गया। इस प्रकार शिविर में प्राप्त सभी प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया गया।
शिविर के आयोजन से सेवानिवृत्त रेलकर्मियों एवं पारिवारिक पेंशनधारकों को संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखने और उनका समाधान प्राप्त करने की सुविधा मिली।

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश सी जी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!