*बिलासपुर मंडल में 14 से 28 सितम्बर तक राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन ।*
बिलासपुर -11 सितम्बर 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में 14 सितम्बर से 28 सितम्बर 2026 तक राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार, कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हिन्दी के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पखवाड़े के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
राजभाषा पखवाड़े के अंतर्गत को बिलासपुर स्टेशन में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। मंडल हिन्दी पुस्तकालय में हिन्दी कार्यशाला के साथ अधिकारियों के लिए प्रश्न मंच प्रतियोगिता एवं कर्मचारियों के लिए हिन्दी निबंध, टिप्पण आलेखन, वाक् प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के सरल एवं प्रभावी प्रयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा।
पखवाड़े के दौरान राजभाषा प्रगति विषयक निरीक्षण, दिनकर जयंती एवं राजभाषा संगोष्ठी, राजभाषा मोटिवेशन तथा टेबल ट्रेनिंग जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में हिन्दी के व्यावहारिक प्रयोग, राजभाषा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन तथा कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने से संबंधित विषयों पर जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा।
28 सितंबर 2026 को राजभाषा पखवाड़े का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह में पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मंडल रेल प्रबंधक के करकमलों से पुरस्कृत किए जाएंगे।
अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश सी जी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!