अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़
बिलासपुर: बिल्हा में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत तलवार और फरसा लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार, जेल भेजा

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में अवैध हथियार लेकर आम जनता में खौफ पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बिल्हा थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर तलवार और फरसा लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले दो आदतन बदमाशों को रंगे हाथों धर दबोचा। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
सार्वजनिक जगहों पर फैला रहे थे दहशत
पुलिस को 2 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि शनिचरी बाजार बिल्हा में एक युवक हाथ में तलवार लेकर लोगों को धमका रहा है, वहीं वार्ड क्रमांक 03 के पास दूसरा युवक फरसा लेकर राहगीरों में खौफ पैदा कर रहा है। सूचना मिलते ही सिविल टीम ने दोनों स्थानों पर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया।

जब्त हथियार और गिरफ्तार आरोपी
आयुष मिश्रा (26 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03 बिल्हा — इसके कब्जे से लोहे की तलवार जब्त की गई (अपराध क्रमांक: 453/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट)।
संजू यादव (25 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03 बिल्हा — इसके कब्जे से लोहे का फरसा बरामद किया गया (अपराध क्रमांक: 454/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट)।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दोनों आरोपी आदतन बदमाश हैं और पूर्व में भी कई गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
एसएसपी रजनेश सिंह (भापुसे) के कड़े निर्देश, एएसपी मधुलिका सिंह और सीएसपी (चकरभाठा) राजेश जोशी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रोशनी ध्रुव, प्रधान आरक्षक अनिल बंजारे, आरक्षक संतोष मरकाम एवं अर्जुन जांगड़े ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश सी जी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!