Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बिलासपुर बवाल: सिरगिट्टी पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 और उपद्रवी दबोचे गए; मुख्य सूत्रधार सोहेल का निकला जुलूस, अब तक कुल 25 सलाखों के पीछे

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
64 Views 5 Min Read 0 Comments
बिलासपुर बवाल: सिरगिट्टी पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 और उपद्रवी दबोचे गए; मुख्य सूत्रधार सोहेल का निकला जुलूस, अब तक कुल 25 सलाखों के पीछे

हमर प्रदेश CG

रिपोर्ट: अभिषेक कुमार पाण्डेय, स्टेट हेड रिपोर्टर, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

बिलासपुर बवाल: सिरगिट्टी पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 और उपद्रवी दबोचे गए; मुख्य सूत्रधार सोहेल का निकला जुलूस, अब तक कुल 25 सलाखों के पीछे

बिलासपुर। शहर के खपरगंज और तिफरा-सिरगिट्टी क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन भड़के हिंसक उपद्रव, पथराव और खुलेआम फायरिंग के मामले में पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। मुख्य आरोपी मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ सोहेल खान की गिरफ्तारी और पैदल जुलूस के बाद अब सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से 5 अन्य फरार आरोपियों को भी धर दबोचा गया है। इसके साथ ही इस पूरे बवाल में गिरफ्तार उपद्रवियों की कुल संख्या बढ़कर 25 पहुंच गई है।

दहशतगर्दों पर दोतरफा प्रहार: मुख्य आरोपी की हेकड़ी निकली, नए 5 साथी भी अंदर

शहर की शांति भंग करने वाले आदतन बदमाश सोहेल खान को पुलिस ने जब गोल बाजार और सदर बाजार की सड़कों से पैदल कोर्ट तक ले जाकर पेश किया, तो दहशत फैलाने वालों का खौफ जनता के सामने काफूर हो गया। एक तरफ जहां मुख्य आरोपी खुद को बेकसूर बता रहा था, वहीं सीसीटीवी और वीडियो फुटेज में वह गोलियां दागते साफ नजर आया।

इसी क्रम में जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने कुंदरापारा और तिफरा क्षेत्र में दबिश देकर घटना से जुड़े 5 और युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

ताजा कार्रवाई: सिरगिट्टी क्षेत्र से गिरफ्तार नए 5 आरोपी

 * सन्नी ध्रुव (उम्र 18 वर्ष 12 दिन), पिता: शिवनारायण ध्रुव, साकिन: कुंदरापारा भगत सिंह आजाद नगर तिफरा, थाना सिरगिट्टी

 * दुर्गेश पुरी गोस्वामी उर्फ गोगा (उम्र 19 वर्ष), पिता: मनहरण पुरी गोस्वामी, साकिन: कुंदरापारा वार्ड–5 तिफरा, थाना सिरगिट्टी

 * अभिजीत नेताम उर्फ निखिल नेताम (उम्र 19 वर्ष), पिता: सुरेश नेताम, साकिन: कुंदरापारा (दुर्गा मंदिर के पास) वार्ड–5 तिफरा, थाना सिरगिट्टी

 * करण कश्यप उर्फ बडू (उम्र 23 वर्ष), पिता: गिरधारी लाल कश्यप, साकिन: कुंदरापारा (दुर्गा मंदिर के पास) वार्ड–5 तिफरा, थाना सिरगिट्टी

 * कन्हैया मरावी उर्फ मोटू (उम्र 19 वर्ष), पिता: शिव मरावी, साकिन: कुंदरापारा (दुर्गा मंदिर के पास) वार्ड–5 तिफरा, थाना सिरगिट्टी

अब तक 25 आरोपी सलाखों के पीछे: दर्ज अपराधों का पूरा ब्यौरा

पुलिस द्वारा दर्ज अलग-अलग मामलों में अब तक कुल 25 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो चुकी है:

 * अपराध क्रमांक 488/2026 (17 आरोपी):

   मौला बक्स उर्फ जूब्बू, शेख अजरूद्दीन उर्फ अज्जू, मोहम्मद जाहिद खान, सफीक अहमद उर्फ राजा खान, शकीर उर्फ सोनू, मोहम्मद लाईक, रेहान अली उर्फ ईरानी, मो. जुनैद, शेर खान उर्फ नईम खान, मो. अजहर कुरैशी, विजेन्द्र अनंत उर्फ छोटू, अब्दुल रज्जाक, अरबाज खान, सोहेल खान उर्फ मुस्तकीन, नुमान अली, शेख सुलतान उर्फ भूरू एवं मोहम्मद मुस्तकीन उर्फ नफीस खान।

 * अपराध क्रमांक 489/2026 एवं सिरगिट्टी क्षेत्र (पूर्व में 3 + नए 5 = 8 आरोपी):

   राजू यादव उर्फ नान, राकेश यादव उर्फ रिंकु, छत्रपाल साहू सहित नए गिरफ्तार सन्नी ध्रुव, दुर्गेश पुरी गोस्वामी, अभिजीत नेताम, करण कश्यप और कन्हैया मरावी।

त्योहारों से पहले जिला बदर की मांग तेज, पुलिस ने निकाला था शांति मार्च

आगामी गणेशोत्सव और पर्वों को देखते हुए स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में भारी आक्रोश है। नागरिकों ने दो टूक मांग की है कि माहौल बिगाड़ने वाले सोहेल खान समेत तमाम आदतन अपराधियों को तत्काल प्रभाव से जिला बदर किया जाए। उधर, आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए पुलिस प्रशासन 3 तारीख को शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च व शांति मार्च निकाल चुकी है।

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos