अभिषेक कुमार पाण्डेय रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़
बिलासपुर बवाल: आपसी रंजिश और विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की साजिश नाकाम, पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 उपद्रवियों को दबोचा; भड़काऊ तत्वों पर पैनी नजर
बिलासपुर:
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को उपजे तनाव और हंगामे के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। शुरुआती जांच में यह बात साफ हो चुकी है कि यह कोई हिंदू-मुस्लिम टकराव नहीं, बल्कि दो पक्षों के बीच उपजा आपसी विवाद था, जिसे असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर तूल देकर सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कानून व्यवस्था बिगाड़ने और शांति भंग करने वाले दोनों पक्षों के कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर ली है।
दो गुटों की खींचतान को दिया जा रहा था साम्प्रदायिक रूप
शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल को गर्माने और शहर की शांति व्यवस्था में जहर घोलने का प्रयास किया। मामूली कहासुनी और आपसी रंजिश से शुरू हुए इस विवाद को सोशल मीडिया और अफवाहों के जरिए दो समुदायों के बीच टकराव का रूप देने की कोशिश की जा रही थी। हालांकि, पुलिस की सक्रियता ने शरारती तत्वों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी तरह से दो अलग-अलग गुटों का व्यक्तिगत और आपसी विवाद था। शहर में किसी भी प्रकार का सांप्रदायिक तनाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो भी व्यक्ति या गिरोह इस संवेदनशील मामले को धार्मिक रंग देने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ आईटी एक्ट और गैर-जमानती धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दोनों पक्षों पर अपराध दर्ज, 11 आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने निष्पक्ष जांच करते हुए बिना किसी पक्षपात के दोनों गुटों के खिलाफ दो अलग-अलग अपराध (अपराध क्र. 488/2026 एवं 489/2026) दर्ज किए हैं और 11 नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है:

अपराध क्रमांक 488/2026 में गिरफ्तार आरोपी (08):
* मौला बक्स उर्फ जुब्बू (37 वर्ष), निवासी खपरगंज, थाना सिटी कोतवाली
* शेख अजरूद्दीन उर्फ अज्जू (25 वर्ष), निवासी तैबा चौक, तालापारा, थाना सिटी कोतवाली
* मोहम्मद जाहिद खान (45 वर्ष), निवासी खपरगंज, थाना सिटी कोतवाली

* सफीक अहमद उर्फ राजा खान (31 वर्ष), निवासी खपरगंज, थाना सिटी कोतवाली
* शकीर उर्फ सोनू (24 वर्ष), निवासी जूनी लाइन (संतोष भवन के पास)
* मोहम्मद लाईक (37 वर्ष), निवासी खपरगंज, थाना सिटी कोतवाली

* रेहान अली उर्फ ईरानी (19 वर्ष), निवासी जबड़ापारा, सरकण्डा
* मो. जुनैद (21 वर्ष), निवासी खपरगंज मेन चौक, कोतवाली
अपराध क्रमांक 489/2026 में गिरफ्तार आरोपी (03):

* राजू यादव उर्फ नान (30 वर्ष), निवासी कुंदरापारा दुर्गा मंदिर के पास, मेन रोड, सिरगिट्टी
* राकेश यादव उर्फ रिंकू (24 वर्ष), निवासी कुंदरापारा दुर्गा मंदिर के पास, मेन रोड, सिरगिट्टी
* छत्रपाल साहू (25 वर्ष), निवासी डबरीपारा, साइंस कॉलेज के सामने, सरकण्डा

शहर में फ्लैग मार्च और निगरानी, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी
घटना के बाद से ही संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात है और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी हालत में शहर की फिजा खराब नहीं होने दी जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखी जा रही है ताकि भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट डालने वालों की पहचान कर तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जा सके। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और आपसी भाईचारा बनाए रखें।
हमर प्रदेश सी जी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!