Thursday, October 1 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बिलासपुर प्रेस क्लब में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने किया ध्वजारोहण, पत्रकारों ने एकजुट होकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

abhishek@hamarpradeshcg
abhishek@hamarpradeshcg
53 Views 5 Min Read 0 Comments
बिलासपुर प्रेस क्लब में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा प्रेस क्लब     अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने किया ध्वजारोहण, पत्रकारों ने एकजुट होकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

स्टेट रिपोर्टर अभिषेक कुमार पाण्डेय 

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब में देशभक्ति और उत्साह से भरा गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराते ही पूरा प्रेस क्लब परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

 

समारोह की शुरुआत प्रेस क्लब के पदाधिकारियों, वरिष्ठ पत्रकारों और सदस्यों के एकत्रित होने के साथ हुई। इसके बाद भारत माता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित सदस्यों ने भारत माता को पुष्प अर्पित किए और श्रीफल भेंट कर देश की सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की।

 

पूजा-अर्चना के बाद प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगे को सलामी देने के साथ ही उपस्थित सभी पत्रकारों और सदस्यों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना व्यक्त की। इसके बाद सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया। पूरा परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा।

 

इसके पश्चात पूरे सम्मान और गरिमापूर्ण वातावरण में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सामूहिक गायन हुआ। राष्ट्रगान के दौरान सभी पत्रकार और सदस्य सम्मानपूर्वक खड़े रहे। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।

 

पत्रकारों ने एक-दूसरे को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

 

कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब परिसर में पत्रकारों के बीच आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना देखने को मिली। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की बात कही।

 

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सह सचिव हरि किशन गंगवानी, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव सहित वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, अभिषेक कुमार पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

 

प्रसाद वितरण के साथ हुआ समारोह का समापन

 

ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के बाद उपस्थित पत्रकारों और सदस्यों के बीच प्रसाद स्वरूप सेव और बूंदी का वितरण किया गया। सभी ने उत्साहपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

 

पूरे आयोजन के दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब का वातावरण देशभक्ति, आपसी भाईचारे और सौहार्द से ओत-प्रोत रहा। तिरंगे की शान के साथ मनाया गया यह समारोह पत्रकारों के बीच एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने वाला रहा।

हमर प्रदेश सी जी के लिए.........

abhishek@hamarpradeshcg
Written by

abhishek@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Entertainment.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos