Monday, September 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बिलासपुर पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय द्वारा दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन* 

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
24 Views 5 Min Read 0 Comments
बिलासपुर पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय द्वारा दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन* 

 अभिषेक कुमार पाण्डेय 

 

 रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

 

 

 *बिलासपुर पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय द्वारा दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन* 

 

 *दिनांक 20-08-2026

 

 *बिलासपुर पुलिस के कप्तान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह* के निर्देशन में पुलिस परिवार चिकित्सालय द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के साथ-साथ आम जन हेतु उनके स्वास्थ्य लाभ को ध्यान में रखते हुए दिनांक 20 अगस्त 2026 को प्रातः 09 बजे से रक्षित केंद्र बिलासपुर स्थित चेतना भवन में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

 

शिविर में क्षेत्रपाल मल्टी-स्पेशियलिटी डेंटल क्लिनिक के दंत विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष क्षेत्रपाल — दंत शल्य चिकित्सक,डॉ. कुमुद सिंह — दंत शल्य चिकित्सक,डॉ. नेहा सिंह ठाकुर—बाल दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ. सृष्टि पाण्डेय—दंतचिकित्सक, पुलिस अस्पताल बिलासपुर में चिकित्सकों द्वारा पुलिस परिवार के सदस्यों एवं उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के साथ-साथ आमजनों का दंत परीक्षण किया गया तथा दांतों एवं मसूड़ों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के संबंध में आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

 

 *इस निशुल्क शिविर में कल 95 लोगों ने अपना चेकअप व इलाज करवाया।* 

 

इस अवसर पर दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से दांतों की सफाई, उचित ब्रशिंग तकनीक, संतुलित आहार तथा समय-समय पर दंत चिकित्सक से जांच कराने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

 

 *बिलासपुर पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय द्वारा आयोजित इस निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का उद्देश्य पुलिस परिवार के सदस्यों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के प्रति जागरूक करना है* ।

 

 

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) श्रीमती मंजूलता केरकेट्टा,रक्षित निरीक्षक श्री भूपेंद्र गुप्ता एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं क्षेत्रपाल मल्टी-स्पेशियलिटी डेंटल क्लिनिक के चिकित्सा प्रतिनिधि कमलेश रामटेके—ट्रोइका फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड

रणवीर—आईसीपीए हेल्थ प्रोडक्ट्स लिमिटेड

लखन लाल कश्यप—मैक्लॉड्स फार्मा

आदित्य कौशिक, यजुर तिवारी- ग्रुप फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड आदि उपस्थित रहें। 

 

 

स्वस्थ रहे सुरक्षित रहे

बिलासपुर पुलिस

 

 

-------००-------

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos