Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बिलासपुर: त्योहारों से पहले तारबाहर पुलिस का बड़ा एक्शन, चाकू लहराते पुराना बदमाश 'विशु' गिरफ्तार; 7 उपद्रवियों पर भी नकेल

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
19 Views 5 Min Read 0 Comments
बिलासपुर: त्योहारों से पहले तारबाहर पुलिस का बड़ा एक्शन, चाकू लहराते पुराना बदमाश 'विशु' गिरफ्तार; 7 उपद्रवियों पर भी नकेल

बिलासपुर: त्योहारों से पहले तारबाहर पुलिस का बड़ा एक्शन, चाकू लहराते पुराना बदमाश 'विशु' गिरफ्तार; 7 उपद्रवियों पर भी नकेल

बिलासपुर। आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बिलासपुर पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है। इसी कड़ी में तारबाहर थाना पुलिस ने गिरजा चौक पर घेराबंदी कर एक युवक को अवैध धारदार चाकू के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसएसपी रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश और एएसपी (शहर) पंकज कुमार पटेल व सीएसपी गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन में शहर भर में सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि गिरजा चौक के पास एक युवक स्टील का धारदार चाकू कमर में खोंसकर संदिग्ध रूप से घूम रहा है।

सूचना पर तत्काल हरकत में आई तारबाहर पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदेही को हिरासत में लिया। पूछताछ और तलाशी में युवक की पहचान नयापारा सिरगिट्टी निवासी विशाल देवांगन उर्फ विशु (27 वर्ष) के रूप में हुई। उसकी कमर से 01 नग स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 315/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

7 असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र के 7 अन्य संदिग्ध व असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया है।

कार्रवाई में शामिल टीम

इस त्वरित कार्रवाई में सउनि उदयभान सिंह, पीएसआई गौतम शुक्ला, आरक्षक महेंद्र सोनकर, राजेश श्रीवास, नूरुल कादिर, रूपलाल चंद्रा, भागीरथी गेंदले एवं राहुल राजपूत की सक्रिय भूमिका रही।

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश सी जी 

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos