Monday, September 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बिलासपुर: तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन; सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लहराते 5 बदमाश गिरफ्तार, 1 फरार चाकूबाज भी चढ़ा हत्थे

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
25 Views 5 Min Read 0 Comments
बिलासपुर: तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन; सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लहराते 5 बदमाश गिरफ्तार, 1 फरार चाकूबाज भी चढ़ा हत्थे

बिलासपुर: तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन; सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लहराते 5 बदमाश गिरफ्तार, 1 फरार चाकूबाज भी चढ़ा हत्थे

बिलासपुर। आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तोरवा पुलिस ने गुंडे-बदमाशों के खिलाफ धरपकड़ अभियान तेज कर दिया है। सघन संध्या पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 5 आदतन बदमाशों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वहीं एक पुराने मामले में फरार चल रहे मुख्य चाकूबाज को भी धर दबोचा गया। पुलिस ने कुल 6 आरोपियों के कब्जे से 6 नग धारदार हथियार बरामद किए हैं।

आम जगहों पर हथियार लहराते पकड़े गए 5 आरोपी

त्योहारों से पहले असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने निकली तोरवा पुलिस टीम ने अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर हथियार लेकर घूम रहे 5 बदमाशों को दबोचा। इनके खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पृथक-पृथक अपराध दर्ज किए गए हैं:

 * निलेश उर्फ छोटू गंगोत्री (24 वर्ष), निवासी अटल आवास, देवरीखुर्द

 * घनश्याम मिश्रा (40 वर्ष), निवासी देवरीखुर्द

 * रविशंकर पाल (22 वर्ष), निवासी लालखदान ओवरब्रिज के पास

 * सरोज यादव (37 वर्ष), निवासी लालखदान

 * दीपक बघेल उर्फ शिब्बू (23 वर्ष), निवासी गणेश नगर, सिरगिट्टी

फरार चाकूबाज सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू भी गिरफ्तार

इसके अलावा तोरवा थाना क्षेत्र में पूर्व में घटित चाकूबाजी की एक गंभीर घटना में वांछित फरार आरोपी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू साहू (निवासी नयापारा, सिरगिट्टी) को भी पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 469/2026 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं (296, 351(3), 115(2), 181/1, 3(5)) सहित 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था।

पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा और यह धरपकड़ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos