Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बिलासपुर: झारसुगुड़ा से लाकर नशीली कफ सिरप बेच रहा था शातिर, तारबाहर पुलिस और ACCU ने रंगे हाथ दबोचा

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
69 Views 5 Min Read 0 Comments
बिलासपुर: झारसुगुड़ा से लाकर नशीली कफ सिरप बेच रहा था शातिर, तारबाहर पुलिस और ACCU ने रंगे हाथ दबोचा

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर 

बिलासपुर: झारसुगुड़ा से लाकर नशीली कफ सिरप बेच रहा था शातिर, तारबाहर पुलिस और ACCU ने रंगे हाथ दबोचा

बिलासपुर (तारबाहर): जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रहे 'चेतना अभियान' के तहत तारबाहर पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में घेराबंदी कर तालापारा निवासी एक आरोपी को 38 नग प्रतिबंधित 'ऑनरेक्स' कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है।

जब्त सामग्री व आरोपी का विवरण

 * आरोपी: इरफान अली उर्फ बाबू (34 वर्ष), निवासी रमजानी बाबा मजार के पास, तालापारा, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर।

 * जब्ती: 38 शीशी प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप एवं 01 मोबाइल फोन।

 * दर्ज धाराएं: अपराध क्रमांक 299/2026, धारा 21(C), 22, 29 एनडीपीएस एक्ट।

ग्राहक की तलाश में खड़ा था, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

डीआईजी एवं एसएसपी रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर, एएसपी (शहर) पंकज कुमार पटेल और सीएसपी गगन कुमार (IPS) के मार्गदर्शन में पुलिस अवैध मादक पदार्थों पर लगातार नजर रख रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि दुर्गा पंडाल के पास, कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में एक व्यक्ति प्रतिबंधित सिरप बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है।

संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में नशीली सिरप बरामद हुई।

ओडिशा से जुड़े नशे के तार

पूछताछ में आरोपी इरफान अली ने स्वीकार किया कि वह यह नशीली सिरप ओडिशा के झारसुगुड़ा से लाकर बिलासपुर में खपाने की फिराक में था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos