बिलासपुर | स्पेशल डेस्क
न्यायधानी के ग्रामीण अंचलों में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले महीने भर के 'सेवा संकल्प अभियान' को जन-जन तक पहुँचाने के लिए जिला पंचायत ने पूरी तरह डिजिटल रणनीति तैयार कर ली है। अभियान की हर गतिविधि, योजनाओं के प्रभाव और हितग्राहियों की खुशहाली को अब कागजों से निकालकर सीधे इंटरनेट की दुनिया में ट्रेंड कराया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ द्वारा जारी आदेश क्रमांक 1705 के तहत जिले की सभी चार जनपद पंचायतों (बिल्हा, मस्तूरी, कोटा, तखतपुर) में हाई-टेक सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और कंटेंट मैनेजमेंट टीम तैनात कर दी गई है।
श्री आदर्श श्रीवास्तव को कमान, हर प्लेटफॉर्म के लिए तय हुए 'डिजिटल सिपाही'
पूरे अभियान के लिए श्री आदर्श श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोशल मीडिया के अलग-अलग हैंडल्स (फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर/एक्स) के लिए जनपद स्तर पर नोडल कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं, जो ग्राउंड से स्वच्छ, सुस्पष्ट वीडियो, सेल्फी और संदेश अपलोड करेंगे:
* फेसबुक (Facebook): बिल्हा व मस्तूरी के लिए श्री पवन ध्रुव तथा कोटा व तखतपुर के लिए सुश्री करूणा एक्का को जमीनी गतिविधियों के फोटो, वीडियो और सेल्फी अपलोड करने का प्रभार दिया गया है।
* इंस्टाग्राम (Instagram): युवाओं को जोड़ने के लिए बिल्हा व मस्तूरी का जिम्मा कु. अंजलि पैकरा को और कोटा व तखतपुर की जिम्मेदारी सुश्री बिलिता कुजूर को सौंपी गई है।
* ट्विटर/एक्स (Twitter/X): प्रशासनिक अपडेट्स और ट्वीट्स के लिए बिल्हा-मस्तूरी में श्री दिलेश कुमार कौशले तथा कोटा-तखतपुर में श्री घनश्याम कैवर्त मोर्चा संभालेंगे।
* पीएम आवास हितग्राही स्पेशल विंग: प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के विशेष अनुभव, उनके पक्के मकान की खुशी, वीडियो और सेल्फी को चारों जनपदों (बिल्हा, मस्तूरी, कोटा, तखतपुर) से संकलित कर शेयर करने का विशेष दायित्व श्री विपिन ताम्रकार को सौंपा गया है।
प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि अभियान की प्रगति केवल बंद कमरों तक सीमित न रहे, बल्कि गाँव-गाँव में हो रहे बदलाव की साफ तस्वीर वास्तविक समय (रियल-टाइम) में जनता और शासन के सामने आ सके।
✒️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!